सिंधिया बोले- मेरा देश भारत है, मेरा देश एक है, मेरा देश एक परिवार है

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

केंद्रीय बजट पेश हो जाने के बाद भाजपा अब उसे लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को रायपुर पहुंचे। वे यहां भाजपा की ओर से आयोजित एक बजट केंद्रित संगोष्ठी में अपनी बात रखेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें राहुल ने कहा था कि देश अरबपतियों और गरीबों के दो भागों में बांट दिया गया है। सिंधिया ने कहा शायद वे 2014 से पहले के भारत की बात कर रहे होंगे।
ज्योतिरादित्य ने कहा कि ऐसा बयान कोई भारत का नागरिक नहीं दे सकता। मेरा देश भारत है, मेरा देश एक है, मेरा देश एक परिवार है। भाई-भाई की संस्कृति मेरे देश में है। राहुल का बयान मोदी से पहले वाले भारत को लेकर है। जहां प्रगति नहीं होती थी, विकास नहीं होता था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मोदी जी के बाद दूसरा देश दिखा। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, विकास के द्वार खोले गए हैं। अंत्योदय के आधार पर केवल अपना हक नहीं दिया गया, विकास के नए आयाम बनाए गए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सुबह 11 बजे रायपुर पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने विमान तल पर उनका स्वागत किया। उसके बाद सिंधिया भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए निकल गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

ट्रैफिक पुलिस ने मनाया बसंत पंचमी, पीला पीला रहा जयस्तंभ

Share on Social Mediaरायपुर पुलिस द्वारा लगातार पुलिस पब्लिक संबंधों पर एक मजबूत कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी को और मजबूत बनाने के लिए बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस और तेजस्विनी फाउंडेशन जयस्तंभ चौक रायपुर में आम जनता के साथ […]