दूसरे के यहां शराब खरीदने पर कोचिए ने युवकों की कर दी पिटाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

बिलासपुर । सकरी क्षेत्र के ग्राम काठाकोनी कोचिए ने दूसरे के यहां से शराब खरीदने पर युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल प्लंबर ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सकरी क्षेत्र के काठाकोनी में रहने वाले ईश्वर यादव प्लंबर हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वे अपने दोस्तों मुकेश वासुदेव के साथ सत्यम नायडू के होटल में शराब पीने के लिए गए थे। इस दौरान सत्यम नायडू ने दूसरे के पास शराब खरीदने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर प्लंबर की पिटाई कर दी। मारपीट से प्लंबर को चोटे आई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठाकुर ने नये वर्ष का कैलेंडर जारी किया

Share on Social Mediaनयी दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को यहां “हमारा संकल्प विकसित भारत” की थीम के साथ भारत सरकार का वर्ष 2024 का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों के माध्यम से लोगों के […]

You May Like