प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली नड्डा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

जयपुर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों का मकसद केवल लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण करना है. वह यहां बिड़ला ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

नड्डा ने कहा,‘प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदली है. कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज किया. लेकिन उसका राज ऐसा था कि वादे करो, फिर उसे भूल जाओ तथा जनता से नए और लुभावने वादे कर अगले चुनाव में खड़े हो जाओ. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संस्कृति को बदला और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की.’ नड्डा ने कहा,‘(हमने) जो कहा है, वह करेंगे. अब तो यह संस्कृति आ गई है कि (हमने) जो कहा, वह तो किया ही, जो नहीं कहा, वह भी करके दिया है.’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘हमने कहा था कि हम मंदिर वहीं बनाएंगे. लेकिन हमारे विरोधी कहते थे कि तिथि कब बताएंगे? अब मैं कहता हूं कि जनवरी में उद्घाटन है, आप जरूर आएं.’

कांग्रेस नेता पर निशाना साधा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,‘भाजपा जब कोई संकल्प (घोषणा) पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है, जिसको हम करते हैं.’ नड्डा ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना भी साधा.

‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ कार्यक्रम चलाया

नड्डा ने राजस्थान में भाजपा की संकल्प पत्र समिति के जनता के सुझाव एकत्रित करने के लिए ‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा’ कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले नड्डा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार ने लिया बडा फैसला, सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : चुनावी साल में बीजेपी ने बड़ा दाव खेला है। सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए आरक्षण 35 प्रतिशत करने का एलान किया था। जिसे लेकर अब नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभी तक महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। […]