केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कोरिया और दुर्ग संभाग में सभाएं करेंगे. वे कोरिया जिले के सलगवां कलां में दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में प्रचार करेंगे.

इसके अलावा आमसभा के माध्यम से भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी वे संबोधित करेंगे. यहां से सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं. सरगुजा के बाद राजनाथ सिंह पाटन में सभा करेंगे. 12.20 से 1 बजे तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वे सभा को संबोधित करेंगे. वे दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में जनसभा के बाद 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में 253 उम्मीदवार करोड़पति

Share on Social Mediaरायपुर . छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं. जबकि 17 […]

You May Like