दुर्ग में 16.40 करोड़ की लागत से बन रहा 400 मीटर लंबा पुल गिरा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

दुर्ग जिला में सगनी घाट के पास धमधा और अहिवारा विधानसभा को जोड़ने ,आमेर और ननकठ्ठी नाला के सँगम संगनी घाट पर पिछले कुछ साल से पुल निर्माण कार्य जारी है.इस पुल निर्माण में कितनी लापरवाही हो रही होगी इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की पुल बनाने के लिए  स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था वह पहली ही बारिश में ढह गई. जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण अभी तक हो जाना था. लेकिन कार्य काफी धीमा हो रहा है. बताया जा रहा है की 400 मीटर की लंबा बनने वाले इस पुल के लिए 16.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है.

 

 

विओ- सगनी घाट नदी के ऊपर बने इस 400 मीटर लंबे ब्रिज के ऊपर चढ़कर लोग शिवनाथ नदी के बाढ़ के पानी को देखने के लिए पहुंचते हैं. ब्रिज में अभी तक न तो कोई रेलिंग बनी है और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हैं. गार्ड न होने लोग अपनी जान खतरे में डालकर ब्रिज के ऊपर चढ़ रहे हैं. पीडब्ल्यूडी से हुए अनुबंध के मुताबिक ठेकेदार को इस ब्रिज का निर्माण 11 नवंबर 2020 को शुरू कर 16 महीने में 11 अप्रैल 2022 में पूरा करना था. लेकिन ठेकेदार ने निर्माण में देरी की और पुल जून 2023 तक 70 प्रतिशत भी नहीं बन पाया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SKS पर ED का शिकंजा, 518 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Share on Social Mediaरायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में भूमि, भवन, संयंत्र और मशीनरी के रूप में ‘मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड’ की 517.81 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है. मेसर्स सेथर लिमिटेड के 895.45 करोड़ बैंक घोटाले में यह कार्रवाई […]