छत्तीसगढ़ः जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, चार गंभीर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में जमीन विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता राजन गिरी व छोटे भाई अजय गिरी व मुख्तार यादव और के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के कारण शिवपुर में खूनी संघर्ष हो गया.

जमीन विवाद को लेकर आपस में टकराव इतना जबरदस्त हुआ कि दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडा, कुल्हाड़ी, तलवार व बंदूक तक निकल गई. दोनों गुटों में इतनी जबरदस्त मारपीट हुई कि दोनों गुटों के घायलों को गंभीर अवस्था में प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. वहीं अस्पताल के सामने भी माहौल काफी गर्म हो गया, क्योंकि दोनों पक्ष के लोगों को एक ही एंबुलेंस में अंबिकापुर रेफर किया जा रहा था. इस पर भी वे आपस में भिड़ने लगे. दोनों पक्षों में विवाद फिर से शुरू होते देख कर पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को अलग-अलग वाहन में अस्पताल भेजा.

पुलिस ने बताया कि गंभीरता से जांच चल रही है और बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा. बताया गया कि 2002 में जमीन की बिक्री अधिवक्ता की रिश्तेदार ने की थी उसी जमीन को लेकर विवाद हुआ. इससे तनाव की स्थिति बनी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ः 7 अगस्त से 19 जगहों पर मुफ्त वाई-फाई

Share on Social Mediaजल्दी ही शहरवासियों को घनी आबादी वाले गोलबाजार, राजीव प्लाजा समेत 19 स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी. बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके लिए इंटेक ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड को दो करोड़ का वर्क ऑर्डर दिया है.वाई-फाई के लिए 19 स्थानों का सर्वे हो चुका है. […]

You May Like