Read Time:1 Minute, 4 Second
जल्दी ही शहरवासियों को घनी आबादी वाले गोलबाजार, राजीव प्लाजा समेत 19 स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी. बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके लिए इंटेक ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड को दो करोड़ का वर्क ऑर्डर दिया है.
वाई-फाई के लिए 19 स्थानों का सर्वे हो चुका है. एक मोबाइल यूनिट रखी जाएगी, जो खास अवसरों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी.
कंपनी को कैमरे से ट्रैफिक कंट्रोल(आईटीएमएस) प्रोजेक्ट तथा विकास भवन स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने 20 एमबी क्षमता का सिस्टम लगाने कहा गया है.
