मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर की पूजा-अर्चना,उनके साथ कई दिग्गज रहे मौजूद ..

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए। शहर के गायत्री नगर इलाके में बने जगन्नाथ मंदिर में सालों से आयोजित होने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पूजा करते हैं।इससे पहले विशेष पूजा के बाद मुख्यमंत्री महाप्रभु जगन्नाथ को सिर पर उठाकर मंदिर प्रांगण से बाहर लाए और रथ तक लेकर गए। उन्होंने इस अवसर पर कहा- रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्यौहार हम सबको एकसूत्र में बंधने का अवसर देते हैं। यहाँ उन्होंने गायत्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।उनके साथ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित अन्य दिग्गज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Road Accident : एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ज़ोरदार टक्कर..

Share on Social Mediaजींद : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जींद पानीपत नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पुरे परिवारजनों की मौत हो गई है। जिसमे पति-पत्नि व तीन बच्चाें समेत पांच लोगों शामिल है। एक […]