चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 14 फरवरी को कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर. 13 फरवरी 2023. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 14 फरवरी को कांकेर और जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे. वे 14-15 फरवरी को दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे. वे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन करेंगे.

 स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे. वे शाम पांच बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे. श्री सिंहदेव शाम छह बजे जगदलपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे. वे शाम सात बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 15 फरवरी को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर के कुम्हारपारा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन करेंगे. वे सवेरे 11 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे. श्री सिंहदेव दोपहर 01:20 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. वे दोपहर 01:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर

Share on Social Mediaरायपुर. वरिष्ठ पुलिस प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये […]

You May Like