जमीन विवाद : आदिवासी परिवार पर जानलेवा हमला, यूपी के 9 आरोपी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 59 Second

बलरामपुर। जमीन विवाद को लेकर आदिवासी परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले उत्तरप्रदेश के 9 आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. यह मामला ग्राम तालकेश्वरपुर का है. घटना 11 अगस्त 2025 की सुबह की है, जब पीड़ित रामसाय गोड़ अपने खेत में जोताई कर रहा था. इस दौरान उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के सागोबांध गांव से आए कुछ लोग लाठी, डंडा व टांगी जैसे घातक हथियारों से लैस होकर खेत में पहुंचे और यह कहते हुए हमला कर दिया कि यह जमीन उनकी है. हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी और उसके परिजनों पर हमला कर दिया. इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सनावल में अपराध दर्ज किया गया था.गिरफ्तार आरोपियों में रामलखन गुप्ता (65 वर्ष), श्यामबिहारी गुप्ता (51 वर्ष), लक्ष्मीनारायण गुप्ता (22 वर्ष), विकास नंद गुप्ता (27), सुनील गुप्ता (35 वर्ष), अंकित कुमार गुप्ता (21 वर्ष), अरविन्द गुप्ता (30 वर्ष), मनोज कुमार गुप्ता (30 वर्ष), रामनारायण गुप्ता (50 वर्ष) शामिल हैं. सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने साजिश रचकर आदिवासी परिवार पर हमला किया था और उसके बाद फरार हो गए थे.आरोपी श्यामबिहारी गुप्ता और विकास नंद गुप्ता ने फरार आरोपियों को मोबाइल से संपर्क कर उन्हें भगाने में मदद की. लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने फरार आरोपी अखिलेश गुप्ता के कहने पर 500 रुपए मोबाइल पेमेंट कर फरारी में सहायता की. अंकित कुमार गुप्ता ने सुनील गुप्ता के लिए अपने नाम से सिम कार्ड लेकर उसे उपलब्ध कराया और गांव से बाहर पहुंचाने में मदद की. पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. मामले में जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार, कार्यलय से पहले दूधाधारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, महंत से राम सुंदर दास से लिया आशीर्वाद

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले परंपरागत तरीके से दूधाधारी मठ जाकर पूजा-अर्चना की और महंत राम सुंदर दास का आशीर्वाद लिया.शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्रालय पहुंचने से पहले मंत्री यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम […]

You May Like