छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप की 82.44 लंबा था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बता दें, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। पोर्टब्लेयर में कई बार धरती कांप उठी थी।

9 जून को महाराष्ट्र में आया भूकंप

इससे पहले, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 9 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनटर 40 सेकेंड पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। भूकंप कोल्हापुर के 154 किमी ENE पर आया था।

9 जून को चार बार कांपी धरती

  • 9 जून- नार्दर्न मरियाना द्वीप समूह के सायपान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून-अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून- अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून- अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।

8 जून को पाकिस्तान में आया भूकंपआठ जून को पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया । इसकी गहराई 150 किमी थी। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कामले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 12 किमी थी। इसके अलावा, सात जुलाई को अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 150 किमी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के लोगों को लगा महंगाई का झटका, बिजली हुई महंगी, सामान्य से बढ़कर आएगा जून का बिल

Share on Social Mediaदिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के दो करोड़ लोगों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के बीच दिल्ली में बिजली की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 10 जून से लागू की […]

You May Like