छत्तीसगढ़ः 4 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 14 Second

महासमुंद. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर थाना सिघोंडा पुलिस की बडी कार्यवाही की है. Honda civic कार में 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 4,40,000 रुपयें) की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफतार किया गया है.

 छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था. इसी दौरान पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को दिनांक 16.01.2023 मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक होन्डा सिविक कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये नागपुर महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है. जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया. महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 होन्डा सिविक क्रमांक MH 04 DN 5183 महासमुन्द की ओर आ रही थी. उक्त वाहन सिविक कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया. जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड नं.12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02)मानभंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहू पड़ाव थाना मनमुंडा बौद्ध ओडिसा का होना बताये.

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई. सिविक कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला. जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला. जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 22 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला. वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये, एक नग मोबाइल कीमती 5000कुल जुमला कीमती 5,95,000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये. आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्यवाही की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी –

01. सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड 12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा म.प्र..

02. मान भंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहूपड़ाव थाना मान मुंडा जिला बौद्ध ओडिसा.

जप्त मशरूका –

01. एक होन्डा सिविक कार क्रमांक MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये.

02. प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये

03. 01 नग मोबाईल कीमती 5000.

कुल कीमती 5,95,000 रुपये .

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुल्तानी मिट्टी से मिलते हैं बालों को जबरदस्त फायदे

Share on Social Mediaबात जब खूबसूरती की आती है, तो त्वचा के साथ-साथ बालों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है. यही कारण हैं कि महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी संवेदनशील होती हैं और इनकी देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोडती हैं. इसके लिए अकसर लोग मंहगे और कैमिकल […]

You May Like