दंतेवाड़ा के एक खेत में मिले, BDS टीम ने नष्ट किया; SP बोले- एक्सपायर थे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

दंतेवाड़ा जिले के एक गांव के खेत में 4 पैरा बम मिले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे इस बम को खिलौना समझ कर खेल रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नजर जब इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। जिसके बाद BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची और बम को नष्ट किया गया। वहीं अफसरों ने कहा कि गांव के नजदीक बम कहां से आए इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के चूडिटिकरा-मांझीपदर इलाके में ये सारे बम मिले हैं। शुक्रवार को आंगनबाड़ी के बच्चे खेलते हुए खेत तक पहुंच गए थे। जहां उन्हें एक ही जगह ये सारे बम दिखे। बच्चों ने खिलौना समझ कर बम को हाथों में उठा लिया था। जिसके बाद कुछ देर तक इससे खेलते रहे, लेकिन थोड़ी देर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां पहुंच गई। इन्होंने बच्चों के हाथ से बम छुड़वाए। फिर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी गई।

जांच के लिए गठित की गई टीम
दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि गांव वालों की तरफ से शुक्रवार को जानकारी मिली थी। फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। सभी बम एक्सपायर थे। सभी को नष्ट कर दिया गया है। यह बम गांव के नजदीक खेतों में कहां से आए इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है। पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, अब मितान योजना

Share on Social Mediaसीएम भूपेश बघेल आज नई दिल्ली प्रवास पर हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम की घोषणा के अनुसार प्रदेश की जनता को अब घर बैठे सरकारी सेवा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like