अब पुलिस के वाहन में लगेंगे कैमरे, वसूली और बदसलूकी की शिकायत पर हो सकेगी जांच

Share on Social Media

बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस की पांच चार पहिया वाहनों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ये वाहन उन जगहों पर रहेंगे, जहां चेकिंग होगी। इससे पुलिस से दुर्व्यवहार या फिर रौब दिखाने वालों का पता चल सकेगा। साथ ही वसूलीबाज पुलिसकर्मियों पर की भी निगरानी की जा सकेगी। पुलिस पर आरोप लगने पर भी फुटेज निकाल कर जांच की जा सकेगी।
ट्रैफिक पुलिस की जांच के दौरान आए दिन पुलिस और वाहन चालकों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। वाहनों की जांच करने पर कोई रौब दिखाता है। कोई अपनी पहुंच और नेतागिरी कर पुलिसकर्मियों से उलझ जाता है। कई बार पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगते हैं। विवाद और आरोपों से बचने के लिए SP पारुल माथुर ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए थे।
CCTV ट्रैफिक पुलिस के आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरे लगाए गए हैं। इस कैमरे के मॉनिटर में रिकार्डिंग का डाटा सुरक्षित करने का भी सिस्टम है। जिसे बाद में चेक किया जा सकता है। कैमरों को सभी पेट्रोलिंग गाड़ियों में स्टॉल किया गया है। वाहनों की जांच के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान भी कैमरों का उपयोग किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटे से मिलने यूपी से मां की मौत, पलटी कार

Share on Social Mediaजांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा […]

You May Like