बिना लायसेंस व बिना परमिट के संचालित 43 सवारी आटो वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही

rashtra path
Share on Social Media
रायपुर । यातायात पुलिस रायपुर द्वारा बुधवार को शहर के भीतर संचालित सवारी आटो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें आटो वाहन का कागजात जैसे बिना लाईसेंस, परमिट, फिटनेस आदि चेक किये गये जिसमें बिना लाईसेंस 13, बिना परमिट 21 एवम् अन्य धाराओं के तहत कुल 43 आटो वाहन के विरुद्ध  मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर वाहन जप्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग प्वाइंट लगातर सवारी आटो रिक्शा चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसके तहत वाहन के कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, लायसेंस आदि चेक किया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान बिना लायसेंस के आटो चलाने वाले-13, बिना परमिट के आटो संचालन पर-21 एवं अन्य धाराओं के तहत 09 आटो चालकों पर इस प्रकार कुल 43 सवारी आटो चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाई कर जप्ती की कार्यवाही की गयी।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर के भीतर संचालित सवारी आटो चालक बिना कागजात के वाहन संचालित कर रहें है इस संबंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चेकिंग ऑटो रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर ही आटो वाहन के कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, लायसेंस आदि चेक जा रहा है खामी पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।
*अपील:- सवारी आटो चालकों से अपील है वाहन के सभी कागजात सही होने पर ही वाहन संचालित करे। कागजात खामी पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर को उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली सौगात

Share on Social Mediaविश्वविद्यालय को केंद्र की मेरु योजना के तहत मिलेगी 100 करोड़ की राशि।  रायपुर/ शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बड़ी सौगात दी है। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में मानव विज्ञान एवं जनजातीय, वानिकी एवं वन्य जीव, कंप्यूटर साइंस, […]

You May Like