ये शातिर चोर की कहानी तो सुनिए, कार में पेट्रोल डलवाकर हो जाता था रफूचक्कर, गर्लफ्रेंड को आइसक्रीम खिलाकर बिना पैसे दिए भाग जाता

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

दुर्ग जिले के पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) का डॉक्टर है। आरोपी डॉक्टर अपनी कार में डीजल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए गए फरार हो जाता था। इसके बाद बाहर कंटेनर में रखकर उसी डीजल की बिक्री करता। भिलाई नगर थाना पुलिस ने उसे उसके ही घर से पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुद दिनों से सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल भरवाने के लिए पहुंच रही थी। हालांकि चालक डीजल भरवाने के बाद बिना रुपए दिए ही भाग निकलता था। इस संबंध में दुर्ग-भिलाई पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसएिशन ने SP डॉ. अभिषेक पल्लव से शिकायत की थी। इसके साथ ही कार का नंबर और CCTV फुटेज भी सौंपा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 4 पेंट्रोल पंप से डीजल चोरी कर भागा था। डीजल चोरी करने के बाद उन्हें कंटेनर में भरकर बेचा करता थ। इससे पहले भी कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को आइसक्रीम खिलाने के लिए पार्लर में ले गया। फिर वहां भी बिना भुगतान किए भाग निकलता था। आरोपी रायपुर के मेकाहारा में डेंटिस्ट है। उसने अंजोरा कॉलेज से डिग्री हासिल की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रागी की खेती अब 9 राज्यों के किसान करेंगे; इनके बीज दूसरे राज्यों में भेजे जाने लगे हैं

Share on Social Mediaशहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र की मेहनत अब रंग लाने लगी है। यहां विकसित की गई कोदो की सीजी कोदो-3, कुटकी की सोनकुटकी और रागी की सीजी रागी-3 वैरायटी के बीजों से 9 राज्यों में खेती होगी। इन किस्मों को भारत सरकार ने 2021 में […]

You May Like