ड्रेस कोड विवाद: हिंदू संगठन ने स्टोर्स में जाकर किया विरोध प्रदर्शन, कर्मचारियों को तिलक लगाकर बांधा कलावा

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में चश्मा कंपनी Lenskart के ड्रेस कोड विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी विरोध की तस्वीरें सामने आईं, जहां भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्टोर्स पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। भगवा ब्रिगेड का आरोप है कि लेंसकार्ट (Lenskart) के मालिक पीयूष बंसल द्वारा भारत में संचालित लेंसकार्ट की सभी दुकानों में हिंदू धर्मावलंबियों को तिलक, कलावा, बिंदी एवं मंगलसूत्र पहनने से मना किया जा रहा है। जबकि अन्य समाज (मुस्लिम समाज) के लोगों को हिजाब और बुर्का पहनने से मना नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में आज भगवा ब्रिगेड के लगभग 20 की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा बिलासपुर शहर में संचालित लेंसकार्ट के सरकंडा, व्यापार विहार एवं मुंगेली नाका चौक स्थित दुकानों में जाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं कलावा बांधा गया। वहीं विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आगामी समय में इस प्रकार के निर्देशों को वापस नहीं लेने पर दुकानों में तालाबंदी किए जाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पियूष बंसल पर देश में कठमुल्लों को प्रश्रय दिए जाने जैसी बातें भी कही गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी: प्रेमी के घर पर फांसी के फंदे में लटकी मिली लाश, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, […]

You May Like