CM साय का जगदलपुर रवाना होने से पहले बड़ा बयान, कहा- नक्सलियों का मुख्यधारा में स्वागत, पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है. बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बयान दिया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन. विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का स्वागत है. सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हमारी (राज्य सरकार) अच्छी पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा. हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था. बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. उनके साथ बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल, बाल-बाल बचे दो लोग

Share on Social Mediaबलरामपुर। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं. दो महिलाएं बाल-बाल बचीं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है. […]

You May Like