छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल, बाल-बाल बचे दो लोग

rashtra path
Share on Social Media

बलरामपुर। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं. दो महिलाएं बाल-बाल बचीं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है. दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं. इस दौरान ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला की नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गई. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवाली 2025 : लेडीज सर्कल संस्था ने आयोजित की 3 दिवसीय रंगोली वर्कशॉप, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक कला

Share on Social Media बिलासपुर। दीपावली के मौके पर शहर में रंगोली की रंगत बिखेरने के उद्देश्य से लेडीज सर्कल संस्था द्वारा 3 दिवसीय रंगोली वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के नासिक से आए प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों […]

You May Like