युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने आया था। इसी दौरान भरी भीड़ में किसी ने उस पर हमला कर दिया और भाग गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
रामनवमी पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी शोभायात्रा में शामिल होने संबलपुर का रहने वाला सोनू नेताम(20) भी आया था। सभी रात के वक्त नाचने गाने में व्यस्त थे। सोनू भी सबके साथ नाच गा रहा था। इसी दौरान जब यात्रा चमेली चौक के पास पहुंची। उसी वक्त किसी ने सोनू पर एक के बाद एक 6 से 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस बात की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई थी। खबर लगते ही वह अस्पताल पहुंचे।

वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। बताया गया कि रामनवमी पर्व के ही दिन सोनू का जन्मदिन भी था। अब इस केस में पुलिस ने सोनू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खैरागढ़ उपचुनाव: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, पानी और मेडिकल की सुविधा भी की गई

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल से लेकर […]