जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Media

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साह वाला रहेगा। कला संगीत के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।प्रापर्टी के बिजनेस में पैसा लगाने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको अपने संतान पर गर्व हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। आज अपने व्यापार में आप तरक्की करने वाले हैं। जीवनसाथी के प्रति आज आपका रवैया कुछ नकारात्मक रह सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज पाचन शक्ति कुछ कमजोर रह सकता है। आज तनाव की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता हैं। आज आपको अपने स्वभाव में सरलता बनाकर रखना आवश्यक है। बचत के लिये आज आप परेशान रह सकते है। संतान के प्रति आज आप लापरवाह रह सकते है।
कर्क राशि (Cancer)

आज आप को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। सर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। परिवारिक स्वजन आज आपका व्यवसाय में सहयोग करने वाले हैं। आज आप अपने प्रेमी के साथ कुछ कटु भाषा का प्रयोग कर सकतेष जिससे संबंधों में दूरी बढ़ सकती है। व्यापार में कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो जाएगा।

सिंह राशि (Leo)

आज गले के खराश और बुखार की समस्या रह सकती है। आज आप परिवार के साथ शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। विदेश पार से धन आगमन की भी संभावना आज बनती हुई दिखाई दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप कुछ नकारात्मक निर्णय ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। आज आपके आत्मविश्वास में वृध्दि होगी। प्रेम के जीवन आज प्रगाढ़ता आ सकती है। व्यापारिक काम में निराशा रह सकती है। नौकरी पेशा वर्ग लोग आज अपने आफिस से छुट्टी ले सकते है। छात्रो के जीवन में आज कुछ नया सीखने को म्ल सकता है।
तुला राशि (Libra)

आज कार्यालय में अपने सहकर्मियों के व्यवहार से आपके मन में चिंता आ सकती है। मित्रों के साथ कहीं पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। आज आप दूसरों को दिया हुआ कर्ज आपको प्राप्त होने में मुश्किल आ सकती है। व्यापारी लोगों के लिए दिन कठिन रहने वाला है। आज आपके तकनीकी संसाधनों में कुछ समस्या आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पदोन्नति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज आपको सिर दर्द परेशान कर सकता है। बड़े भाई के साथ मिलकर के कोई नया प्रॉपर्टी या भौतिक संसाधन की खरीद कर सकते हैं। परिवार का सुख अच्छा दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी दिन ठीक रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपकी मुलाकात किसी नए शख्स होगी जो आपके व्यवसाय में सहायता कर सकता है। बैंक से आज आपको घर लेने के लिए ऋण प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग लोग के लिए आज पदोन्नति का दिन है। आज आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके वैवाहिक संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn)

आज आपके काम में आपके माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने स्वास्थ्य में छोटी मोटी तकलीफ को भी अनदेखा न करें। आज आप नौकरी के सिलसिले में छोटी यात्रा भी कर सकते हैं। मार्केटिंग के काम में आज आपको अच्छी सफलता है। प्रे सम्बन्ध आज दुख दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप सभी काम को जल्दबाजी से पूर्ण करना चाहेंगे। जिसके कारण से कुछ काम खराब भी हो सकते हैं। आज आपको एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों के लिए आज कोई शुभ अवसर मिल सकता है। गृहस्थ का जीवन आज कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces)

आज आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी रहने वाली है, कुछ चीजें तैयारी में छूट सकती हैं। अपने परिवार के लोगों के साथ आज आप कुछ विवाद की स्थिति का सामना कर सकते हैं। आज कुछ गलत प्रवृत्ति के काम में आपकी रूचि हो सकती है, इससे सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटा मिलने पहुंचा तो मिला पिता का शव: अकेले रहता था अधेड़, सड़ चुकी थी लाश; 3 दिन पहले मौत की आशंका

Share on Social Mediaदुर्ग जिले में एक मकान के अंदर अधेड़ का तीन दिन पुराना शव मिला है। शव के पास नारियल पानी, पानी की बोतल, चाकू व मोबाइल मिला है। मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू […]

You May Like