छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल से लेकर मेडिकल तक की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। हर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए BLO सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
दो से अधिक मतदान केंद्रों वाले भवनों में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची भी BLO के पास रहेगी। सभी मतदान केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, छाया, व्हीलचेयर, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है। महिला मतदाताओं के लिए संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां अधिकारी-कर्मचारी सहित सभी महिलाएं रहेंगी। इसके साथ ही आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए है। यहां अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
पुरानी पेंशन: अंशदान की कटौती बंद करने का आदेश जारी
Mon Apr 11 , 2022
Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था इसी महीने से लागू हो जाएगी। वित्त विभाग ने नवीन पेंशन योजना के तहत की जा रही अंशदान की कटौती बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों के मूल वेतन से अब केवल सामान्य भविष्य निधि […]
