अपने विकास कार्य बताए भूपेश सरकार : बृजमोहन

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार अपने साढ़े तीन साल की उपलब्धियां गिनवाए। आरोप लगाने का काम विपक्ष का। वास्तव में इस सरकार के पास विकास बताने के लिये कुछ नहीं है, इसलिए खैरागढ़ के मतदाताओं को ब्लैकमेल कर खैरागढ़ उप चुनाव की वैतरणी पार करना चाह रही है।

बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को खैरागढ़ में पत्रकारों से चाय पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिले के नाम पर ब्लैकमेल कर रही है और प्रलोभन दे रही है। यह खैरागढ़ की जनता अच्छे से जानती है। स्व.देवव्रत की मूर्ति लगाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता जानती है कि देवव्रत सिंह जी का निधन क्यों हुआ और 6 महीने हो गये मूर्ति क्यों नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम भूपेश करेंगे राम वनगमन परिपथ का उद्घाटन 10 को, ऐसे संवारा जा रहा

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ से जुड़ी भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को सहेजने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 9 पर्यटन तीर्थों का तेजी से कायाकल्प […]

You May Like