प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राजधानी रायपुर में रूट डायवर्जन, घर से निकालने से पहले देख ले बदलाव….

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 53 Second

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। जहाँ वह साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवम आम सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से जनता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

01. बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें

02. दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे

03. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से  होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे

04. महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व डिप्टी सीएम को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश, इस तारिक को होगी अगली सुनवाई..

Share on Social Mediaदिल्ली : दिल्ली सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट में पेश किया गया। बता दे की उनकी जमानत याचिका को कई बार खारिज […]

You May Like