वकीलों ने राजस्व न्यायालय का काम किया बंद, राज्यपाल से बोले-यहां करप्शन फैला, इसे रोकिए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर राजस्व न्यायालय में वकीलों ने कोई काम नहीं किया। काम बंद करके वकील सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ इन वकीलों में काफी गुस्सा नजर आया। सभी ने राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। वहां सभी वकीलों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।

इस विरोध प्रदर्शन और काम बंद किए जाने के बारे में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले रायगढ़ के राजस्व न्यायालय में तहसीलदार और वकीलों के बीच हुई मारपीट की वजह से हम अधिवक्ताओं का समर्थन कर रहे हैं। राजस्व न्यायालय में कई तरह के भ्रष्टाचार फैले हुए हैं, जिसकी वजह से वहां आम लोगों को भी दिक्कत आती है।

आशीष सोनी ने आगे कहा कि इन तमाम मामलों की जानकारी राज्यपाल को दे दी गई है। साथ ही साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग भी की गई है। राज्यपाल से तहसील कार्यालय और राजस्व अदालतों में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितता को दूर करने की मांग भी की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय स्टूडेंट्स को अब भी राहत नहीं, छूट मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए तो ट्रेन में बैठने से रोक रहे

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ समेत भारतीय स्टूडेंट्स को अब भी राहत नहीं मिल पाई है।

You May Like