भारतीय स्टूडेंट्स को अब भी राहत नहीं, छूट मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए तो ट्रेन में बैठने से रोक रहे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ समेत भारतीय स्टूडेंट्स को अब भी राहत नहीं मिल पाई है।

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ समेत भारतीय स्टूडेंट्स को अब भी राहत नहीं मिल पाई है। कीव और खार्किव में बमबारी के बीच बंकर और मेट्रो में दिन-रात गुजार रहे हजारों स्टूडेंट्स कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद भारतीय स्टूडेंट्स रेलवे स्टेशन तो पहुंच गए हैं।

अब यूक्रेनियन उन्हें ट्रेन में बैठने से रोक रहे हैं। भारी भीड़ के बीच उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और पहले यूक्रेनियन को पश्चिम शहर की ओर जाने वाले ट्रेनों में बैठाया जा रहा है। भारतीय दूतावास से मदद नहीं मिलने के कारण इंडियन स्टूडेंट्स पूरे दिन ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन उन्हें बैठने नहीं दिया गया.
यूक्रेन के राजधानी कीव और खार्किव सहित आसपास के शहरों में फंसे छत्तीसगढ़ समेत भारत के कई राज्यों के स्टूडेंट्स की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उन्हें राहत पहुंचाने के लिए सोमवार को कर्फ्यू हटाकर ट्रेनें शुरू करने के दावे किए गए। बताया गया उन्हें बॉर्डर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

दूतावास ने भी बच्चों को स्टेशन पहुंचने की सलाह दी। ऐसे में बच्चे अपना सामान पैक कर यूक्रेन के समय के अनुसार सुबह 9 बजे से ही स्टेशन पहुंच गए थे। लेकिन, दोपहर तक उन्हें ट्रेन नहीं मिल पाई थी। ट्रेनें आई, तब यूक्रेन के नागरिकों ने कब्जा जमा लिया और भारतीय स्टूडेंट्स को बैठने नहीं दिया।

अधिक जानकारी केलिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम भूपेश राजिम के पुन्नी मेला में होंगे शामिल

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मार्च को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठकुराईन टोला और ग्राम कौही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा राजिम में राजिम माघी […]

You May Like