राजनीतिक प्रकरणों की वापसी, 46 में से 32 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 13 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया तथा एक प्रकरण को पुनः विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेश अशोक जुनेजा सहित पुलिस तथा विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुपोषण और एनीमिया से लड़ने बड़ी जंग, अब फोर्टिफाइड चावल से होगा कुपोषण दूर

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों और हाईबर्डन जिलों में कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 आंकाक्षी जिलों और 02 हाईबर्डन जिलों में मार्च 2022 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत […]

You May Like