राहुल की सभा में किसानों ने घुसने की दी चेतावनी, बोले-सीएम रात तक मिले वरना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

नवा रायपुर क्षेत्र के 27 गांवों के किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने मंत्रियों-अफसरों को पत्र लिखकर राहुल गांधी से चर्चा कराने की मांग की थी। बुधवार को उन्हें समझाने पहुंचने अफसरों के सामने आंदोलनकारी किसानों ने विकल्प रखे। बोले- या तो वे राहुल गांधी से मुलाकात की व्यवस्था कराएं। नहीं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें मिलने के लिए बुला लें। ऐसा नहीं हुआ तो सभी 27 गांवों के लोग किसी न किसी तरह राहुल गांधी की सभा में जाकर अपनी मांग उठाएंगे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रही नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया, उन लोगों ने तीन मंत्रियों, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों, NRDA प्रबंधन और रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर राहुल गांधी से चर्चा के लिए समय दिलाने की मांग की थी। हमने कहा था कि केवल 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या बताने के लिए उनसे मिलना चाहता है। अभी तक इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया। बुधवार को पुलिस और जिला प्रशासन के आधा दर्जन अफसर आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। वे भी कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आए थे। उन लोगों का कहना था कि वे किसानों का मन जानने आए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

मुख्यमंत्री ने साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Share on Social Media रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साईंस कॉलेज मैदान पहंुचकर वहां 3 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर 2 घंटे से अधिक समय तक रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मुख्य मंच, भोजन पंडाल, कृषि और सेवा […]

You May Like