बाइक को वाहन ने मारा टक्कर, दो दोस्तों की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

धमतरी में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा वाहन के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक का सिर कुचलता हुआ वाहन निकल गया। जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कुकरेल गांव निवासी राकेश कुमार यादव (21), पोखराज ध्रुव (20) और रेमन सिंह मरकाम तीनों दोस्त थे और तीनों एक बाइक पर मंगलवार रात धमतरी से घर लौट रहे थे। अभी वे धमतरी-सिहावा रोड पर भोयना के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। तभही वाहन राकेश को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान जरूरी: सीएम

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व […]

You May Like