वैक्सीन नहीं लगवाना पड़ रहा भारी: बिलासपुर में एक दिन में 3 की मौत, 2 ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन; जनवरी से अब तक 45 की जान गई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिलासपुर में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भी मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शहर के अस्पतालों में एक ही दिन में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इधर, 24 घंटे में 131 नए केस मिले हैं। संक्रमण को लेकर शहर में NTPC कॉलोनी, SECL कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी संवेदनशील बना हुआ है।

मंगलवार को जिन तीन मरीजों की मौत हुई, उनमें दो मरीज बिलासपुर के रहने वाले थे। जबकि एक दूसरे जिले का निवासी था। दयालबंद निवासी 60 वर्षीय शीला अंगुरिया को 28 जनवरी को लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें कोरोना का टीका नहीं लगा था।

तिफरा के रहने वाले 68 वर्षीय सुभाष यादव की तबीयत बिगड़ने पर उसे 25 जनवरी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोरबा के डिंगपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद दुबे को सोमवार की रात 8 बजे गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। महज तीन घंटे के उपचार के दौरान ही रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। उन्हें भी कोरोना वैक्सीन नहीं लगी थी। मंगलवार को इन मरीजों की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

Next Post

मदनवाड़ा कांड की जांच फिर हुई, न्यायिक जांच बाद चीफ सेकेट्री को भेजी गई रिपोर्ट

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के न्यायिक जांच आयोग के इतिहास में मंगलवार को एक रिकॉर्ड बना। रिटायर्ड जस्टिस शंभूनाथ श्रीवास्तव ने मदनवाड़ा कांड न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंप दी। इस आयोग का गठन जनवरी 2020 में हुआ था। इसको 12 साल पहले राजनांदगांव के […]

You May Like