कार से गांजा की तस्करी, 2-2 किलो के मिले पैकेट, पुलिस ने किया अरेस्ट

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

सुकमा में पुलिस ने सोमवार सुबह 366 किलो गांजे से भरी एक कार जब्त की है। पूरी कार में ड्राइवर सीट को छोड़कर अंदर 2-2 किलो के गांजे के पैकेट भरे हुए थे। पुलिस ने जब कार रोकने की कोशिश की तो चालक मोड़कर फिर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोंटा में मेन रोड चेकपोस्ट पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में आई। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार वापस मोड़ दी और भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों और जवानों ने उसका पीछा किया। करीब 3 किमी दूर फन्दीगुड़ा के पास चालक ने कार रोक दी और भागने लगा। इसी बीच जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

जवानों ने कार खोली तो हर जगह पैकेट्स भरे हुए थे। इस पर उन्हें खोला गया तो उसमें गांजा था। इसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और चालक को हिरासत में लेकर थाने आ गए। वहां जांच के दौरान कार में से गांजे के 2-2 किलो के 183 पैकेट बरामद हुए। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया चालक जेवी रेड्‌डी ने खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है। कार भी उसने खुद की होना बताई है।

पुलिस पूछताछ में जेवी रेड्‌डी ने बताया कि उसने ओडिशा के मलकानगिरी में स्वामी नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदा था। इसे लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। वह पहली बार ही गांजा तस्करी कर रहा था। इसमें कोई और शामिल नहीं है। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं है। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है। पुलिस उसके पते की भी छानबीन कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लिए फैसले, 26454 पदों को भरने की दी मंजूरी

Share on Social Mediaपंजाब में मान सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बार सरकार वित्तीय हालात को देखते हुए बड़े फैसले लिए गए। जिसमें पहला फैसला पंजाब सरकार के अलग अलग विभागों में 26454 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा एक विधायक, एक पेंशन की नोटिफिकेशन […]