बीजेपी नेता पर एफआईआर के लिए आवेदन, जानिए मामला

Share on Social Media

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली के पूर्व विधायक और BJP नेता कपिल मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ जगदलपुर के थाने में FIR दर्ज करने का आवेदन दिया है। आरोप है कि इन सभी ने राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर FIR करने की बात कही है।
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। वह गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वे सिटी कोतवाली पहुंचे। वहां BJP नेता कपिल मिश्रा, हरीश खुर्राना समेत एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने आवेदन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता है। उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने मां दंतेश्वरी का आश्रीवाद लेकर अपने विधानसभावार दौरे की यहीं से शुरुआत की थी। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने जगदलपुर में कार्यकार्ताओं से मुलाकात की। साथ ही अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली है। वहीं जगदलपुर के बाद वे अब कांकेर जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल संसाधन विभाग के इंजीनियर को सीएम ने निलंबित करने आदेश दिया

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल में जल संसाधन विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर उमाशंकर राव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ने शिकायत की थी कि कनहर अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना प्रभावितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। उनका व्यवस्थापन […]