Read Time:46 Second
चुनावी समर में सपा-रालोद मुखिया की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन आज गृहमंत्री भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। गृहमंत्री आज 11.30 पर पहुंचकर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। गृहमंत्री का डोर टू डोर जनसंपर्क नगर की ह्रदयस्थली कहलाने वाले शिव चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड तथा दाल मंडी में रहेगा।
