नर्स को धक्का देकर गिराया और मोबाइल, पर्स लूटकर भागे, दो अरेस्ट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दुर्ग पुलिस ने नर्स से मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पर्स में 21 हजार रुपए थे। सुपेला पुलिस ने आरोपियों काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। एक महीने बाद मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई और उन्हें बेमेतरा से गिरफ्तार कर दुर्ग ले लाई आई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि 8 जनवरी की रात एक महिला ने उसके साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि वह पेशे से नर्स है। 8 जनवरी की रात 9 वह अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद अस्पताल से घर लौट रही थी। वह अपनी स्कूटी से रात 10 बजे के के करीब जैसे ही योगा गार्डन नेहरू नगर के पास पहुंची थी, तभी पीछे से दो लड़के बाइक से आये और उसे धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह उसका पर्स, 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। पर्स में 21 हजार रुपये थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 279 , 337 , 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 हजार रुपए, मोबाइल फोन व वारदात में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंगीन लाइट के बीच राजिम मेले का अद्भुत नजारा, बोटिंग का भी ले सकते है आनंद

Share on Social Mediaरायपुर शहर खारुन नदी के किनारे बसा है। इस प्राचीन नदी में अब एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां लक्ष्मण झूले पर ठीक नीचे शाम होते ही जब अंधेरा छाता है, यहां चलने वाली नावों में जगमगाती रोशनी नदी की सुंदरता को बढ़ा देती […]

You May Like