छत्तीसग़ढ़ दौरे पर आ सकते है राहुल गांधी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह तीन फरवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। सरकार की मंशा उनके हाथों राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत और सेवाग्राम का भूमिपूजन कराने की है। राहुल गांधी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य के विवाह समारोह में भी शामिल होने का न्यौता दिया है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पिछले साल सितम्बर से शुरू हुई थी। इसकी पहली किश्त 26 जनवरी को जारी करने की तैयारी थी। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी तय हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछली बार दिल्ली गए तो उन्हाेंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर विवाह समारोह में आमंत्रित किया था। बताया जा रहा है, उसी दौरान राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की भी चर्चा हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

अमित शाह भाजपा प्रत्याशी का करेंगे चुनाव प्रचार

Share on Social Mediaचुनावी समर में सपा-रालोद मुखिया की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन आज गृहमंत्री भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। गृहमंत्री आज 11.30 पर पहुंचकर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के समर्थन में डोर टू डोर […]

You May Like