देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू को समाप्त किया जा सकता है. हालांकि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। राजधानी में कोरोना की घटती रफ़्तार को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं.
दरअसल, बीते दिनों डीडीएमए की एक बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू समाप्त होने के साथ ही बाजारों में दुकानों से Odd-Even नियम हट जाएगा. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है. इसके साथ ही, बैठक में दिल्ली के अंदर 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की भी इजाजत दी गई है. शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. इसके अलावा, दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. हालांकि, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और स्कूल अभी बंद रहेंगे. स्कूलों को खोलने पर फैसला अगली बैठक में किया जाएगा. इसके साथ ही, रेस्टोरेंट और बार भी पचास फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे.
