Read Time:47 Second
राहुल गांधी इसके बाद जालंधर के लिए रवाना होंगे। जालंधर के मिट्ठापुर से वह दोपहर साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे तक ‘पंजाब फतेह’ के नाम से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कोरोना की वजह से रैलियों पर रोक के चलते वे इसी रैली से पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। जालंधर से वह आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी को पहले साढ़े नौ बजे अमृतसर पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली से रवानगी में देरी हो गई।
