10 वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, तीन माह से गायब थी छात्रा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिलासपुर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अगवाकर उससे दुष्कर्म किया गया। लड़की तीन माह से लापता थी। परिजन और सामाजिक संगठन उसे तलाश करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे। पुलिस जांच कर रही थी। टीमें बनाकर मध्य प्रदेश तक लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे पुलिस की नाक के नीचे ही बंधक बना रखा था। थाने से महज 5 किमी दूर लड़की को एक मकान से बरामद किया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने इस मामले में सरकंडा के माता चौरा के पास रहने वाले अविनाश साहू (22) को गिरफ्तार किया है। छात्रा करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी सहेली और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई, लेकिन, छात्रा नहीं मिली। तब उन्होंने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे रतनपुर, लोरमी व मध्यप्रदेश में उनकी तलाश करती रही। साइबर सेल की भी मदद ली गई। इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी फेसबुक, वॉट्सऐप में उसकी तस्वीरें भेजी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला।

पुलिस को खबर मिली थी कि छात्रा को मध्यप्रदेश में देखा गया है। लिहाजा, टीम बनाकर उसकी तलाश के लिए भेजा गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की को बताया गया है। वहां कोई और थी। छात्रा की लगातार लोकेशन बदल रही थी। रतनपुर में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली, तब पुलिस वहां भी उसकी तलाश कर रही थी। बाद में लोरमी क्षेत्र में उसका लोकेशन मिला। तब पुलिस लोरमी के आसपास के क्षेत्रों में भी उसे ढूंढती रही।

सरकंडा में मिले आरोपी युवक व छात्रा
TI शनिप रात्रे ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी छात्रा नहीं मिली। तब संदेही युवक की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला अविनाश साहू भी लंबे समय से गायब है। इस पर पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की। तब पता चला कि अविनाश सरकंडा के बंधवापारा में ही अलग से मकान लेकर किराए पर रह रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उसे पकड़ लिया। उसके साथ छात्रा भी मिल गई।

Next Post

कोरबा में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Share on Social Mediaकोरबा में गुरुवार देर शाम अलग-अलग हुए सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। बड़ा हादसा कटघोरा क्षेत्र में हुआ हैं। यहां पर एक बाइक पर सवार 4 दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान भारी वाहन ने एक का सिर कुचलता हुआ निकल गया। […]

You May Like