रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुलिस ने पुल पर स्कूटी और रेलिंग में दुपट्टा किया बरामद

rashtra path
Share on Social Media

आरंग. आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम को जानकारी दी कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं. महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केके रेल लाइन पर लगातार बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रा करने से पहले ले लें पूरी जानकारी

Share on Social Mediaजगदलपुर। लगातार दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट की वजह से केके रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है. सुरक्षा कारणों से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है.विशाखापट्टनम–किरंदुल […]

You May Like