धमतरी. धमतरी जिले में विधवा पेंशन योजना की राशि खाते में नहीं मिलने से वृद्ध महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बीते कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पूर्व विधायक के साथ वृद्ध महिलाएं बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंची. महिलाओं का कहना है कि पेंशन राशि नहीं मिलने से दवाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है. कलेक्ट्रेट पहुंचे महिलाओं और कांग्रेस नेता ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में विधवा महिलाओं को पिछले कुछ महीनों से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने प्रशासन से जल्द पेंशन राशि जारी करने की मांग की है. पूर्व विधायक लेखराम साहू ने मामले को लेकर कहा कि जिले की वृद्ध महिलाओं को बीते 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस प्रदर्शन करेगी.
पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की बढ़ी मुसीबत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार