पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की बढ़ी मुसीबत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 23 Second

धमतरी. धमतरी जिले में विधवा पेंशन योजना की राशि खाते में नहीं मिलने से वृद्ध महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बीते कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पूर्व विधायक के साथ वृद्ध महिलाएं बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंची. महिलाओं का कहना है कि पेंशन राशि नहीं मिलने से दवाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है. कलेक्ट्रेट पहुंचे महिलाओं और कांग्रेस नेता ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में विधवा महिलाओं को पिछले कुछ महीनों से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने प्रशासन से जल्द पेंशन राशि जारी करने की मांग की है. पूर्व विधायक लेखराम साहू ने मामले को लेकर कहा कि जिले की वृद्ध महिलाओं को बीते 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस प्रदर्शन करेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 जून को NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 13 जून 2026 को रायपुर स्थित स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया है। यह महासम्मेलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता, समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं […]