किसान की दर्दनाक मौत: हार्वेस्टर की चपेट में आकर गई जान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक किसान की हार्वेस्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लाला राम के रूप में हुई है, जो कि रीवागहन गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि लाला राम हार्वेस्टर बनाकर अपने घर लौट रहा था, तभी डबरी पार में चढ़ाव के कारण हार्वेस्टर फंस गया। इसके बाद लाला नीचे उतरकर हार्वेस्टर देख रहा था। इतने में हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और लाला उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसे गंभीर हालत में धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाला की मौत की जानकारी डॉक्टर ने भखारा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा: बेटा ही निकला मुख्य आरोपी

Share on Social Mediaजांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम […]

You May Like