राज्यपाल डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ

rashtra path
Share on Social Media

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री श्री गजेन्द्र यादव, श्री राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली

Share on Social Mediaगुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय और टी.आर.के.सी. के बीच हुआ एमओयू छत्तीसगढ़ की जनजातियों को मिलेगी नई पहचान रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में निवास करने वाली जनजातियों पर विशेष शोध और अनुसंधान की राह खुल गई है। राज्य की जनजातियों की गौरवशाली परंपरा, उनकी संस्कृति […]