सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में दर्ज हुआ मधेश्वर पहाड़

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किमी दूर स्थित मधेश्वर पहाड़ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में दर्ज हो गया है। ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में दर्ज किया है। संस्थान की प्रतिनिधि हेमल शर्मा और अमित सोनी ने बुधवार को मंत्रालय स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद थीं। मधेश्वर पहाड़ लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। स्थानीय ग्रामीण विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं। पर्वतारोहण और रोमांचक खेलों के लिए भी लोकप्रिय हो रहा है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया […]

You May Like