देश के विभिन्‍न जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट स्‍थापित की जाएंगी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

2022-23 के केन्‍द्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुसार देश के विभिन्‍न जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट स्‍थापित की जाएंगी ताकि सुनिश्चित हो सके कि डिजिटल बैंकिंग के फायदे उपभोक्‍ता – अनुकूल तरीके से उपलब्‍ध हो।

केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भगवत कराड ने लोकसभा में आज लिखित उत्‍तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इन डिजिटल बैंकिंग यूनिटों की स्‍थापना के लिए फंड की व्‍यवस्‍था नहीं की है और उम्‍मीद है कि चालू कैलेण्‍डर वर्ष के अंत तक ये यूनिट काम शुरू कर देगीं। डॉक्‍टर कराड ने कहा कि भारतीय र‍िजर्व बैंक के परामर्श के अनुसार इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्‍वयन का प्रारूप तैयार करन के लिए समिति गठित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक खेती पद्धति किसानों के लिए काफी फायदेमंद: तोमर

Share on Social Mediaराष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद द्वारा आयोजित,  प्राकृतिक खेती पर मास्टर प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि मैनेज को आजादी के अमृत महोत्सव के […]

You May Like