प्रियंका गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. जहां वे कांकेर गोविंदपुरा मैदान में आयोजित पंचायती राज एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी. प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी. इस दौरान कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपये के 518 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

बता दें कि 7 महीने में छत्तीसगढ़ में ये प्रियंका गांधी का चौथा दौरा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत मंत्रिमंडल के सदस्य समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय समेत प्रदेश के नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सम्मेलन में प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है.

प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है. जिला पुलिस के अलावा BSF और CRPF की टुकड़ी भी मौके पर तैनात की गई हैं. 500 से ज्यादा जिला पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. दिल्ली से सीआरपीएफ की स्पेशल टीम भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए कांकेर आ चुकी है. हेलीकॉप्टर से उतरकर प्रियंका जिस गाड़ी से सभा स्थल तक आएंगी, वो पूरी तरह से बुलेट प्रूफ होगी और मंच के पास तक प्रियंका गांधी को लेकर पहुंचेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत को लगा करारा झटका, सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया ने किया निराश

Share on Social Mediaभारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. बजरंग पुनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें वर्ल्ड चैंपियन रहमान ने 1-8 से हराया. बजरंग अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे. आज भारत के चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा. बजरंग के […]