चौबीस घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा- बृजमोहन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मैंने जनसेवक विधायक के रूप में निरंतर आठवीं बार शपथ ली है. जनता जनार्दन और ईश्वर के आशीर्वाद से अविभाजित मध्य प्रदेश पश्चात अपने छत्तीसगढ़ राज्य की सेवा का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ है.

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विगत 35 वर्षों की तरह 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा. अपने रायपुर शहर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा.

साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की आम जनता, भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता साथी सहित समस्त समर्थकों से उनका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद बना रहे ऐसी अपेक्षा की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

आज के राशिफल(बुधवार 20 दिसम्बर 2023): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Share on Social Mediaमेष– जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्या बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. वृषभ– अनुभवी लोगों का साथ केरियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह […]

You May Like