जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 5 Second

मेष
घर परिवार के प्रति समर्पण बढ़ेगा। माता पिता के प्रति आपका ध्यान ज़्यादा लगेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ है। कोई कार्य करने जा रहे हैं तो उसमें लाभ सुनिश्चित है।

वृषभ राशि (Taurus)

रिश्तेदारी दोस्ती सब कुछ आज के दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। घर परिवार में सुख संतुष्टि रहेगी। सब का सुख मिलेगा। लेकिन यह ध्यान रखें कि विद्या के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा और कुछ नया सीखना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत उचित है।

मिथुन राशि (Gemini)

अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा। वाणी द्वारा आज के दिन आप किसी को भी अपना बना सकते हैं। संगीत से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा है। आपके लिए इस समय इंश्योरेंस से जुड़ी कोई पॉलिसी कारगर साबित होगी , लेकिन कोई दोस्ती हमेशा के लिए ख़राब हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आज के दिन कई सारे भावनाओं के साथ आपका मन विचलित भी हो सकता है और ख़ुश भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक है। जीवन साथी के द्वारा आप भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मन में दुविधा चल रही थी तो वो दूर होती हुई नज़र आ रही है।
सिंह राशि (Leo)

आज के दिन छोटी बात को लेकर तनाव गहरा सकता है। मन में कई प्रकार के विचार आएंगे। नेगेटिव विचारधारा से थोड़ा सा दूर रहे। मन में सकारात्मक ख़याल रखें , आपके लिए बेहतर रहेगा। ख़र्चे आपके पानी की तरह बहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन धन लाभ होने की संभावना बहुत तेज़ है। घर परिवार द्वारा आपको सहयोग मिलेगा। मित्रता द्वारा आप किसी एक बड़े काम में पहुँच सकते हैं। काम आपका तेज गति से चलेगा। मन की गति से आप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

कार्यों के प्रति आपका मन लगेगा। कामकाज में किसी महिला द्वारा आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप में से कई लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके लिए इस समय घर बैठकर काम करना भी आसान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आज के दिन आप का भरपूर साथ दे रहा है। कई ऐसे काम आपके पूरे होंगे जिनके बारे में आपने सोचा भी न था। आपके लिए समय बेहद कारगर साबित होगा। किसी महिला द्वारा आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध गहरे होंगे।
धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन मानसिक तनाव आपका गहरा सकता है। थोड़ा ध्यान रखना ज़रूरी है। घर परिवार की चिंता सता सकती है। माता से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। भाई बहनों के साथ किसी प्रकार का तनाव होता हुआ नज़र आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn)

जीवन साथी के साथ एक ख़ूबसूरत समय बिताते हुए नज़र आएंगे। कोई कार्य पार्टनरशिप द्वारा करना चाहते हैं तो बहुत अच्छे से पूरा होगा। किसी प्रकार का तनाव चल रहा था तो वो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है। आप अपनी विचारधारा को बहुत स्पष्ट तरीक़े से रख पाएंगे। आप में सकारात्मक ऊर्जा आज के दिन रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना बेहद आवश्यक है। छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव ज़्यादा हो सकता है। आप अपनी बात द्वारा अपने आप को नुक़सान पहुँचा सकता है। इस समय पर कोई कर्ज़ आपका उतरता हुआ नज़र आ रहा है।

मीन राशि (Pisces)

घर परिवार के प्रति आप सजग रहेंगे। आपका मन घर से संबंधित चीज़ों को सुधारने में लगेगा।.अपनी माता के साथ आपके संबंध गहरे होंगे। यह समय आपको घर की साज सजावट करने के लिए तत्पर करेगा। विद्या से जुड़ा कोई लाभ आपके लिए नज़र आ रहा है। मशीनरी से नुक़सान पहुँच सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के 15 साल के विकास, मोदी जी के कार्यों व राज्य सरकार की असलताओं को घर-घर पहुंचाने का किया आग्रह : Brijmohan Agrawal

Share on Social MediaBrijmohan Agrawal News 0 कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दि कार्य विस्तार योजना का दूसरा दिन रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री Brijmohan Agrawal आज कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत दूसरे दिन पुरानी बस्ती मंडल के शहीद ब्रिगेडियर उस्मान रउफ वार्ड टिकरापारा में हरदेवलाला […]

You May Like