‘होम लोन के ब्याज में राहत की योजना जल्द’

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में एक योजना लाई जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है.

इस संबंध में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा, शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी, जिनके पास अपना घर नहीं है.

छह माह में शुरू होगी पीएम-ईबस सेवा

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम-ईबस सेवा योजना अगले पांच-छह महीने में शुरू की जाएगी. इसके तहत (पीपीपी) मॉडल के तहत 169 शहरों को 10,000 इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जाएंगी. पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही इसके लिए वातानुकूलित बसें खरीदने जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिम बिक्री नियम तोड़ने पर 10 लाख का जुर्माना

Share on Social Mediaनई दिल्ली. दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने गुरुवार को एक परिपत्र में कहा कि नए नियमों के तहत अपंजीकृत डीलरों के माध्यम से सिम कार्ड की बिक्री करने पर दूरसंचार कंपनियों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. परिपत्र में कहा गया है कि सिम कार्ड की […]