आठवीं मंजिल से गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

नोएडा. सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में शुक्रवार सुबह आठवीं मंजिल से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चा जब गिरा उस समय पूरा परिवार सो रहा था.

हाइड पार्क सोसाइटी के फ्लैट नंबर 801 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रभात चौहान पांच साल के बेटे अक्षत, सात साल की बेटी और पत्नी संग रहते हैं. शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मासूम अक्षत खेलते-खेलते बालकनी में चला गया. संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके गिरने की जानकारी परिजनों को सुरक्षा गार्ड ने दी. परिजन सोसाइटी के लोगों के साथ बच्चे को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अक्षत का इसी साल नर्सरी में दाखिला हुआ था. इंजीनियर प्रभात मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं. सुरक्षा गार्ड के मुताबिक जिस समय बच्चा गिरा उसकी सांस चल रही थी. बच्चा किस फ्लैट से गिरा है, इसकी पुष्टि होने में ही करीब 20 मिनट लग गए. आठवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला जब नीचे आई तो उसने बताया कि बच्चे को उसने फ्लैट संख्या 801 में देखा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिंक एक्सप्रेस से लाया 1 लाख का गांजा, स्टेशन में पकड़ा गया

Share on Social Mediaरायपुर. विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस से 1 लाख 7 हजार रुपए का गांजा लेकर आने वाला एक व्यक्ति स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर पकड़ गया। उसके पास बैग से 7 किलो 700 ग्राम गांजा मिला। वह गांजा की खेप राजस्थान के कोटा में बेचता था। आरोपी के […]